प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)। मंगलवार को अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल व एसडीओ सुधीर दास तथा सीओ विजय दास ने प्रखंड क्षेत्र में संचालित मगध परियोजना क्षेत्र के मासिलौंग व आम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्र के मनवाटोंगरी का दौरा किया। इस दौरान वहां परियोजना विस्तारीकरण तथा कोल उत्खनन से पड़ने वाले प्रभावों का जायजा लिया। वहीं संचालित विभिन्न परियोजनाओं के विस्तारीकरण में भूमि संबंधित विवादों के निपटारा हेतु कंपनियों के प्रतिनिधियों तथा अंचल के राजस्व कर्मियों के साथ अंचल सभागार में बैठक कर वर्तमान के वस्तुस्थियों से अधिकारी अवगत हुए।
इसके पूर्व मौजूद टाना समुदाय के लोगों द्वारा किए गए प्रार्थना सभा में सभी ने भाग लिया। विदित हो कि पिछले दिनों मगध कोल परियोजना क्षेत्र के मासिलौंग व आम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्र के मनवाटोंगरी के भूरैयतों को धूल-धूआं तथा कोल खनन के दौरान हैवी ब्लास्टिंग से पड़ने वाले गंभीर प्रभावों को लेकर खबर प्रकाशित किया गया था,जिसपर संज्ञान लेते हुए स्थल निरीक्षण किया गया है।बताया गया कि जांच का विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा जाएगा।
इस मौके पर अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, एसडीओ सुधीर दास, सीओ विजय कुमार दास समेत परियोजनाओं के अधिकारी,राजस्वकर्मी व अन्य मौजूद थे।





