रांची। स्वस्थ और फिट भारत के भारत सरकार के विजन में योगदान करने के लिए अमेजन इंडिया ने योगा स्टोर को लांच करने की घोषणा की है। यह स्टोर भारतीय विक्रेताओं की ओर से पेश किए योगा प्रोडक्ट का एक बेहतरीन संग्रह पेश करता है। सर्बानंद सोनोवाल,मंत्री आयुष तथा बंदरगाह, नौवहन एवं जलमार्ग भारत सरकार ने इस स्टोर को लांच किया है। यह स्टोर न केवल ग्राहकों को एक सेहतमंद लाइफस्टाइल अपनाने में मदद करता है।वहीं यह हेल्थ और फिटनेस श्रेणी में उभरते भारतीय ब्रांडों और निर्माताओं की ग्रोथ में भी मदद करता है। सर्बानंद सोनोवाल, मंत्री आयुष तथा बंदरगाह नौवहन एवं जलमार्ग भारत सरकार ने कहा कि योग हमारी प्राचीन भारतीय परंपरा का हिस्सा है। यह हमारे संपूर्ण विकास में योगदान देता है। इसका उद्देश्य जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है। मैं लांच का हिस्सा बनकर खुश हूं और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ और फिट इंडिया विजन के अनुरूप योगा स्टोरफ्रंट के सफल लांच पर अमेजन इंडिया को हार्दिक बधाई देना चाहता हूं। यह भारतीय ई-कॉमर्स और आंत्रप्रेन्योरशिप की दुनिया में बदलाव लाने और इसे नई दिशा देने में अमेजन इंडिया का एक और महत्वपूर्ण योगदान है।अमेजन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और कंट्री मैनेजर, कंज्यूमर बिजनेस मनीष तिवारी ने कहा कि हम एक स्वस्थ और फिट इंडिया बनाने के सरकार के विजन में अपना योगदान देते हुए बेहद उत्साहित हैं।