जमशेदपुर।मानगो आजाद नगर पारडीह निवासी सावित्री कुमारी से अमेजन मर्चेंट प्लेटफार्म फिलीपींस प्राइवेट लिमिटेड में जॉब दिलाने के नाम पर साइबर ठगों द्वारा 1.89 लाख की ठगी करने का एक मामला प्रकाश में आया है। वहीं शुक्रवार मामला बिष्टुपुर स्थित साइबर थाने में पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।





साइबर ठगों ने सावित्री कुमारी के मोबाइल पर मैसेज भेजकर अमेजन मर्चेंट प्लेटफार्म फिलीपींस प्राइवेट लिमिटेड में जॉब देने का ऑफर दिया था। मैसेज में लिखा था कि 2-3 घंटे काम करने पर मासिक 6 लाख रुपए तक वेतन मिलेगा। मैसेज पढ़ने के बाद सावित्री ने लिंक पर क्लिक कर वाट्सएप पर चेटिंग करने लगी। इसी बीच टीस्क के रूप में खाली पेज भेजा गया और जिसे भरकर भेजना था। उसे भरने के बाद दूसरा पेज भेजकर कहा कि रिवार्ड मिलेगा। यह सिलसिला 23 दिसंबर से शुरू होकर 26 दिसंबर तक चलता रहा।





जॉब लगाने के नाम पर साइबर ठगों ने 23 दिसंबर को सबसे पहले 240 रुपए अपने खाते में मंगवाया। दूसरी बार 469 रुपए, तीसरी बार 550 रुपए और इसी तरह से कुल 22 बार में 1.89 लाख रुपए अलग-अलग खाता नंबर पर साइबर ठगों ने मंगवाया। बताया जा रहा है कि साइबर ठगों ने रुपए डबल कर वापस खाते में भेजने का झांसा देकर रुपए मंगवाया था। वहीं गृहिणी सावित्री साइबर ठगों के झांसे में आकर चार दिनों के अंदर 1.89 लाख रुपए गंवा बैठी। जबकि ठगी करने के बाद साइबर ठगों ने कहा कि अब टास्क पूरा हो गया है। अब रुपए डबल कर वापस भेजा जाएगा। सावित्री इस बात को छिपाकर रखी हुई थी। अंततः 14 से 15 दिनों बाद मामले को लेकर वह साइबर थाने में गई।