अमेठी में राहुल-प्रियंका का मोदी-योगी सरकार प्रहार,कहा, हिंदू अन्याय से लड़ता है, हिंदुत्ववादी फैलाता है नफरत
अमेठी में राहुल-प्रियंका का मोदी-योगी सरकार पर प्रहार, बोले,हिंदू अन्याय से लड़ता है,हिंदुत्ववादी फैलाता है नफरत <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

अमेठी। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाली और गांधी परिवार की प्यारी अमेठी में कांग्रेस के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पदयात्रा और रैली का आयोजन किया। प्रियंका और राहुल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर प्रहार किया।राहुल ने एक बार फिर से हिंदुत्व का मामला उठाते हुए कहा कि जो अन्याय के खिलाफ लड़ता है वो हिंदू है, और जो नफरत फैलाता है वो हिंदुत्ववादी है।
राहुल ने कहा कि आज यहां आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।आपने जो प्यार दिया, इसके लिए आप सबको धन्यवाद देता हूं।प्रियंका ने बताया कि हम सब यहां पिताजी के साथ आया करते थे।उस समय यहां सड़कें नहीं होती थीं,कांग्रेस ने सड़कों का जाल बिछाया।
राहुल ने कहा कि एक तरफ सच्चाई है महात्मा गांधी वे हिंदू हैं,दूसरी तरफ नाथूराम गोडसे वह हिंदुत्ववादी है। उसे किसी ने महात्मा नहीं कहा,उसने सच की लड़ाई लड़ने वाले हिंदू यानी महात्मा की छाती में गोली मार दी।
एक हिंदू को गोली मार दी, हिंदू सच के साथ रहता है, हिंदुत्ववादी झूठ का सहारा लेता है। हिंदुत्ववादी गंगा में अकेला स्नान करता है,हिंदूवादी करोड़ों लोगों के साथ स्नान करता है। एक तरफ हिंदू है, दूसरी तरफ हिंदुत्ववादी है,एक तरफ सच है, दूसरी तरफ झूठ है, हिंदू सच बोलते हैं, हिंदुत्ववादी झूठ बोलते हैं।
राहुल ने कि वे रोजगार पर झूठ बोलते हैं, किसानों के बारे में झूठ बोलते हैं, वे चीन के कब्जे पर झूठ बोलते हैं। जिसके दिल में प्यार नहीं है, जिसके दिल में डर है, वह हिंदुत्ववादी है। हिंदू सबसे प्यार करता है, हिंदू सबसे गले लगता है।
प्रियंका ने कहा कि मैं 13 साल की थी जब पिता जी के साथ यहां से कुछ किलोमीटर दूर हम रहते थे। वहां से पिताजी की जीप में बैठकर गांव-गांव जाते थे।आपस सबसे बात करते थे। कुछ ही दिनों में मैं 50 साल की होने वाली हूं।आपसे बहुत पुराना रिश्ता है, हमारा आपका रिश्ता राजनीतिक नहीं है, हमारा आपका रिश्ता बहुत पुराना है।हमें आपसे कोई शिकायत नहीं है,कभी-कभी ऐसी परिस्थितियां बनती हैं जब सच छुप जाता है। ऐसे में खुद ही परिस्थितियां पहचाननी पड़ती है।
प्रियंका ने अमेठी की जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि कोरोना के समय अमेठी के लोग देश के अलग-अलग कोने में फंसे थे। रात-रातभर फोन आते थे और उनकी कोई मदद नहीं कर रहा था।कहां थी ये भाजपा की सरकार, कहां थे इनके सांसद।कोरोना के समय आपकी मदद के लिए हमने बस भेजने की कोशिश की लेकिन हमारी बस नहीं आने दी गई। हम ऑक्सीजन भेज रहे थे तो उसे भी नहीं आने दिया गया,हमने कहा कि हमारा नाम मत दीजिए आप बस भेज दीजिए लेकिन इनकार कर दिया।
प्रियंका ने कहा कि पिछले एक साल से किसान आंदोलन कर रहे हैं। मैं ललितपुर गई थी, वहां खाद के लिए किसान लाइन में लगे और वहीं खड़े-खड़े उनकी मौत हो गई,ये क्या हो रहा है, आवारा जानवरों की समस्या के लिए सरकार ने क्या किया, गायों को ट्रक में भरकर दफनाया जा रहा है,आपके प्रदेश में ये हो रहा है, फसल का दाम नहीं मिलता, खाद नहीं मिलती, आवारा जानवरों से आप परेशान हैं, कोई नहीं आ रहा है आपकी मदद करने।
प्रियंका ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचल कर मार दिया गया,किसने मारा आप जानते हैं, किसने उनके साथ मंच साझा किया, कौन उन्हें बर्खास्त नहीं कर रहा है, सब आप जानते हैं, क्या आपको ऐसी निर्मम सरकार और प्रधानमंत्री चाहिए।
प्रियंका ने कहा कि आपको गन्ने का दाम नहीं दे सकते, आपको खाद नहीं दे सकते, लेकिन 8000 करोड़ के जहाज में चढ़कर यहां नौटंकी करने आ सकते हैं। सबकी आस्था होती है, लेकिन सब दिखावा नहीं करते।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

