वाशिंगटन/तेहरान:
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष एक नए और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को एक बार फिर सैन्य हमले की खुली चेतावनी दी है। ट्रंप ने इस संभावित हमले को 'लिटिल एपिक फ्यूरी' नाम दिया है और दावा किया है कि इस हमले के बाद ईरान उनकी सभी शर्तें मानने के लिए मजबूर हो जाएगा। दूसरी ओर, ईरान ने भी अमेरिका को आड़े हाथों लेते हुए 'आग से न खेलने' की सख्त चेतावनी दी है।
28 फरवरी के 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' की तर्ज पर संभावित हमले की बात
फ्लोरिडा में एक रिपब्लिकन प्रचार रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने बयान देते हुए कहा, 'हम एक और लिटिल एपिक फ्यूरी कर सकते हैं, तब फिर वे किसी समझौते के लिए मान जाएंगे। अगर वे समझदार हैं, तो वे बस यही कहेंगे कि चलिए काम की बात करते हैं।'
- पिछला इतिहास: अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी 2026 को ईरान पर एक बड़ा हमला किया था, जिसे 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' नाम दिया गया था।
- नेतृत्व को नुकसान: उस भीषण हमले में ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनेई और उनके परिवार के सदस्यों की मौत हो गई थी। इसी ऑपरेशन के बाद से मिडिल ईस्ट में शुरू हुआ युद्ध अभी भी जारी है, जो किसी समझौते पर नहीं पहुंच सका है।
राजदूत के बयान पर ट्रंप की प्रतिक्रिया
ट्रंप की यह टिप्पणी तुर्किए में अमेरिकी राजदूत और सीरिया मामलों के प्रमुख टॉम बैराक के उस बयान के कुछ घंटों बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका इस सप्ताहांत ईरान पर हमला कर सकता है। हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने बैराक की इस टिप्पणी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
इसे भी पढ़ेंः ट्रंप की रूस से डीजल डील पर मचा बवाल: अमेरिकी सीनेटरों और जेलेंस्की ने की आलोचना
ईरान का पलटवार: 'अब कोई रेड लाइन नहीं बचेगी'
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की इस ताजा चेतावनी पर ईरान ने तीखा रुख अपनाया है और अमेरिका को 'आग से न खेलने' की चेतावनी दी है।
- संचार केबलों को निशाना बनाने की धमकी: ईरानी अधिकारियों का कहना है कि यदि वाशिंगटन और इजरायल ने दोबारा ईरान पर हमला किया, तो ईरान किसी भी 'रेड लाइन' (सीमा) का लिहाज नहीं करेगा।
- बड़ी तबाही की चेतावनी: ईरान ने जवाबी कार्रवाई के तहत खाड़ी क्षेत्र (गल्फ) में समुद्र के नीचे बिछी संचार केबलों (Undersea Cables) से लेकर गुप्त सैन्य ठिकानों तक, हर उस चीज को निशाना बनाने की योजना तैयार कर ली है जो वाशिंगटन और उसके सहयोगियों के लिए अहम हैं।
#DonaldTrump #IranUSRelations #LittleEpicFury #MiddleEastConflict #OperationEpicFury #GlobalNews #BreakingNews #Tehran #Washington





