पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव। प्रखंड के वन कर्मियों ने अधिसूचित वन क्षेत्र बलोदर जंगल में छापेमारी कर 40 किलो अर्ध निर्मित कत्था बरामद किया। कार्रवाई पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी मौन प्रकाश के निर्देशानुसार की गई। वहीं वन कर्मियों ने मौके से कत्था बनाने में प्रयोग आने वाले 12 डेक्चा भी बरामद किया है। इस दौरान घने जंगल का लाभ उठाकर माफिया फरार हो गए।
बताते चलें कि वन विभाग द्वारा पिछले दो दिनों में 440 किलो अर्ध निर्मित कत्था बरामद किया गया है। शनिवार को चैलेंगदाग जंगल से वन विभाग ने 400 किलो अर्ध निर्मित कत्था बरामद किया गया।
इस संबंध में एसीएफ एके परमार ने बताया कि मामला दर्ज करने के लिए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अवैध कारोबार नहीं करें। पकड़े जाने पर निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।





