प्रयागराज।देश का बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।यूपी एसटीएफ ने उमेश पाल हत्याकांड का नेतृत्व कर रहे माफिया अतीक के बेटे असद अहमद और एक शूटर मोहम्मद गुलाम को आज झांसी में हुए एनकाउंटर में मार गिराया।जब असद के एनकाउंटर की खबर सामने आई उस समय अतीक अहमद प्रयागराज कोर्ट में था। एनकाउंटर की खबर सुनते ही अतीक और उसका भाई फूट-फूटकर रोने लगे।इससे पहले अतीक ने अपने एनकाउंटर की आशंका जाहिर की थी।





उमेश पाल हत्याकांड में थी पेशी





बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद और भाई अशरफ की आज प्रयागराज सीजेएम कोर्ट में पेशी थी।जहां कोर्ट में यूपी एसटीएफ पूछताछ के लिए दोनों की 14 दिनों की रिमांड मांगी,लेकिन कोर्ट ने 7 दिनों की रिमांड दी है।





उमेश पाल हत्याकांड को असद ने किया था लीड





बताते चलें कि बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनकी सुरक्षा में लगे दो पुलिसकर्मियों की 24 फरवरी को धूमनगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां और बम बरसाकर हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल हत्याकांड को असद ही लीड कर रहा था।पुलिस असद की तलाश में पिछले डेढ़ महीने से जुटी थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देते हुए फरार था। आज आख़िरकार पुलिस को असद की झांसी में होने की भनक लगी और एसटीएफ की टीम ने उसका एनकाउंटर कर दिया।