अस्पताल मरीज के लिए खाना लेकर आई किशोरी से दुष्कर्म,हालत बिगड़ने पर ईंट भट्ठे पर छोड़ा
अस्पताल मरीज के लिए खाना लेकर आई किशोरी से दुष्कर्म, हालत बिगड़ने पर ईंट भट्ठे पर छोड़ा <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

पलामू।मेदिनीनगर में एक निजी अस्पताल के पास गाड़ी में कोरवा आदिम जनजाति की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।मामला गुरुवार रात बेलवाटिका इलाके का है।पीड़िता गढ़वा के भंडरिया की रहने वाली है।
पीड़िता अस्पताल में भर्ती अपनी बहन को खाना देने आई थी। सुबह किशोरी की हालत बिगड़ने के बाद आरोपियों ने उसे चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में एक ईंट भट्ठे पर उसे छोड़ दिया।ईंट भट्ठे पर पीड़िता के कुछ परिजन काम करते हैं।पीड़िता ने अपनी मामी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद चैनपुर और मेदिनीनगर शहर थाना को सूचित किया गया। पुलिस ने पीड़िता को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी बड़ी बहन और बहनोई सेमरा एक ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। आठ दिसंबर को बहन की तबीयत खराब हो गई। उसे बेलवाटिका के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नौ दिसंबर को वह बहन से मिलने सेमरा पहुंची। वहां उसकी मामी ने खाना अस्पताल पहुंचाने भेजा। ईंट भट्ठा संचालक के ड्राइवर सेमरा निवासी राहुल यादव एवं उसके दोस्त रामप्रवेश यादव के साथ वह खाना लेकर अस्पताल गई। शाम में अस्पताल में जगह नहीं होने के कारण वह उनकी गाड़ी में सो गई। रात में बंद गाड़ी में ही रामप्रवेश यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
नगर थाना प्रभारी अरुण महथा ने बताया कि शनिवार को पीड़िता का बयान लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। एमआरएमसीएच प्रबंधन से पीड़िता की मेडिकल जांच के लिए भी अनुरोध किया गया है।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

