प्रतिनिधि,सिंदरी। अस्मित न्याय मंच सिंदरी के संयोजक विकास कुमार ठाकुर ने शुक्रवार को कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतों की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे आंदोलनकारियों से मुलाकात की और अस्मित न्याय मंच की ओर से समर्थन व्यक्त किया।
उन्होंने बताया कि अनुश्चितकालीन धरने में छात्र, मजदूर, महिला और किसान दिल्ली की ओर चारो तरफ से आ रहे है। केंद्र सरकार जल्द आरोपी को गिरफ्तार करे अन्यथा यह आंदोलन, किसान आंदोलन की तरह जंतर- मंतर, नई दिल्ली पर डेरा- डंडा डालेगी।





