प्रतिनिधि,सिंदरी। अस्मित न्याय मंच सिंदरी के एक वर्ष पूरे होने पर प्रथम स्थापना दिवस समारोह का आयोजन गुरुद्वारा हॉल सिंदरी में किया गया। एक वर्ष तक चले संघर्षों को याद किया गया तथा निरन्तर संघर्ष को जारी रखने का संकल्प लिया गया।
पिछले वर्ष 23 अप्रैल को डिनोबली स्कूल सिंदरी में वर्ग दशम का छात्र अस्मित अकाश की मृत्यु विद्यालय में ही रहस्यमय परिस्थिति में हो गई थी। स्कूल प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज के साथ छेड़छाड़ कर मामले को छिपाने का प्रयास किया और पुलिस प्रशासन अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दायर की है, लेकिन पुलिस की शिथिलता के कारण एक वर्ष होने के बावजूद भी हत्यारे को ज्ञात नहीं कर पाई है। सिंदरी की जनता ने न्याय के लिए अस्मित न्याय मंच का गठन किया और संघर्ष के मैदान में खड़ी है।
कार्यक्रम के आरंभ में मंच के संयोजक विकास कुमार ठाकुर का लिखित संदेश ज्ञान विज्ञान समिति की वरिष्ठ नेत्री शर्मिष्ठा सेन गुप्ता ने रखा।संदेश में एक वर्ष तक के चले संघर्षों को याद किया गया तथा जब तक अस्मित को न्याय नहीं मिल जाता तब तक संघर्ष को जारी रखने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने एक वर्ष बीतने के बाद भी घटना का खुलासा नहीं होने पर रोष प्रकट किया है।ज्ञातव्य हो कि मंच के संयोजक विकास कुमार ठाकुर एक दुर्घटना में दिल्ली गए हैं, जिसके कारण कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाएं तो अपना संदेश भेजा है।
स्थापना दिवस समारोह के मुख्य वक्ता बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सुंदर लाल महतो ने सम्बोधित करते हुए कहा कि न्याय के पक्ष को ज्यादा दिनों तक अवरोध नहीं किया जा सकता है। एक वर्ष तक पुलिस प्रशासन और डिनोबली स्कूल सिंदरी प्रबंधन घटना का खुलासा करने के बजाय मामले को लीपापोती करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने मंच के संघर्षों की प्रशंसा करते हुए आगे होने वाले संघर्षों में साथ देने का वादा किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मीनू सिंह ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक स्कूल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा। संचालन करते हुए गौतम प्रसाद ने आम जनता तथा सभी राजनीतिक, सामाजिक संगठनों से न्याय के संघर्ष में साथ देने की मांग किया।
कार्यक्रम को पूर्व प्रधानाध्यापक भोला पासवान, जन अधिकार मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार, मैथन की नेत्री सुमन लहिड़ी, एडवा सिंदरी की अध्यक्ष रानी मिश्रा, ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य उपाध्यक्ष हेमंत कुमार जायसवाल, योगेंद्र महतो, आर के मिश्रा, सुबल चंद्र दास, प्रफुल्ल कुमार स्वैन, मंजू कुजूर, ऑल इंडिया लियाफी के दिलीप कुमार विश्वकर्मा ने संबोधित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल कुमार शर्मा, रंजू प्रसाद, दीपक कुमार बनर्जी, धर्मराज प्रसाद, मुकेश कुमार, गणेश पाण्डेय, राम लाल महतो, नरेंद्र नाथ दास, राम लायक राम, सीता देवी आदि शामिल थे।





