प्रतिनिधि,बड़कागांव। चेपाकला पंचायत के आंगनबाड़ी आराहरा में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य कृष्णा राम ने सभी बच्चों को अपने हाथो से कृमि का दवा एल्बेंडाजोल खिलाया। झारखंड सरकार एवं बाल विकास परियोजना के अंतर्गत बच्चों को अच्छी स्वस्थ के लिए कृमि नष्ट करने का दवा उपलब्ध किया गया है।





कृष्णा राम ने कहा कि गर्मी के मौसम में छोटे बच्चों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है और आप सरकार के विभिन्न योजनाएं का लाभ ले। साथ ही सावित्री फूले किशोरी समृद्धि योजनाएं एवं कन्यादान से संबंधित जानकारी दिया गया। आंगनबाड़ी निरीक्षण के दौरान बच्चों की संख्या व भोजन, साफ-सफाई सही पाया गया।





एएनएम उषा कुमारी के द्वारा शिशु को पेंटा, रोटा और पोलियो का प्रथम डोज, द्वितीय दोज एवं गर्भवती महिलाओं को डीटी का टीकाकरण दिया गया। मौके पर पंसस कृष्ण राम, वार्ड सदस्य रंजीत कुमार, नर्स उषा कुमारी, सेविका लीला कुमारी, सहायिका मुनिया देवी, सहिया दीदी रेणु देवी, रिंकू कुमारी, लक्ष्मी देवी, कुंती देवी, संगीता देवी, गीता देवी, पूनम देवी, पूजा कुमारी, सरिता देवी, सलमतिया देवी के अलावा दर्जनों बच्चे उपस्थित थे।