प्रतिनिधि,हजारीबाग। बीते गुरुवार की शाम को अचानक झारखंड के कई हिस्सों में आंधी- तूफान के साथ बारिश और वज्रपात ने भारी तबाही मचाई। राज्य के अन्य जिलों के साथ हजारीबाग में भी तेज आंधी- पानी की वजह से जनजीवन बेहद प्रभावित हुआ। जहां पेड़ गिरने से कई इलाकों के रास्ते बंद हो गए वहीं बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। कई लोगों के घर,दुकान और गाड़ी क्षतिग्रस्त हुआ तो इस प्राकृतिक आपदा से कई लोग घायल हुए और कई की जिंदगी की इहलिला भी समाप्त हो गई ।





भयंकर आंधी ने हजारीबाग शहर के लाखे निवासी एक 31 वर्षीय महिला की जान ले ली। दूसरे के घर में घरेलू कामकाज कर अपने परिवार का भरण- पोषण करने वाली लाखे निवासी महिला निभा कुमारी हर दिन की तरह दूसरे के घर से काम करके अपने घर लाखे लौट रही थी तभी अचानक आंधी तूफान आया और उसने अपने आप को बचाने के प्रयास में लाखे शिव मंदिर के पास रुकी। तभी पास के राणाजी हाइट अपार्टमेंट से उड़ता हुआ करकट शीट एंगल समेत उसके माथे पर आ गिरा,इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों के सहयोग से उनके परिजनों ने इलाज के लिए एचएमसीएच लाया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए महिला को रिम्स रेफर कर दिया गया।रिम्स में इलाज के दौरान महिला ने शुक्रवार की शाम को दम तोड़ दिया।





शनिवार को मृतक महिला का सदर विधायक मनीष जायसवाल के सहयोग से एचएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया गया और शव को उनके घर भेजा गया। इस हादसे के बाद मृतक का पूरा परिवार बिखर गया।मृतक के पोस्टमार्टम के वक्त अस्पताल में सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, गधोखर मुखिया नारायण गुप्ता, लाखे के समाजसेवी संतोष गुप्ता, ताराचंद तिग्गा, जयप्रकाश सिंह, प्रसाद कुमार, आदित्य कुमार साहू समेत अन्य लोग मौजूद रहें।