हजारीबाग।झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर हजारीबाग जिला है।हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के एक युवक को ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने सम्मानित किया है।सम्मानित होने वाले युवक का नाम आकाश गौरव है।ब्लॉक मोड़ स्थित मूर्ति मार्केट के मालिक अरुण वर्णवाल के बेटे आकाश गौरव को एलन मस्क ने अमेरिका में सम्मानित किया।





ट्विटर और मस्क के दिल में आकाश ने बनायी जगह





एक ओर ट्विटर के मालिक एलन मस्क अपनी कंपनी से लोगों को बाहर का रास्ता दिखा रहे हैं,तो वहीं चौपारण के होनहार युवा के मुरीद हो गए हैं।ट्विटर और उसके मालिक दोनों के दिल में आकाश गौरव ने जगह बना ली है।इससे चौपारण के लोगों के साथ-साथ आकाश के रिश्तेदार भी बेहद खुश हैं। आकाश को यह सम्मान ट्विटर में उनके बेहतर कार्यों की वजह से मिला है।आकाश ने ट्विटर में कई बेहतर कार्य किए हैं, जिसकी वजह से उन्होंने कंपनी में अपना अलग मुकाम बनाया है।





कंपनी के लोगों ने आकाश गौरव को दी बधाई





आकाश गौरव को अमेरिका में सम्मानित किए जाने पर उनके परिवार और उनके पिता की कंपनी के एमडी निया आलम, सतीश कुमार, मंटू कुमार, बिनोद सिंह, बबलू कुमार, एमडी मकसूद, तालेश्वर लाल वर्णवाल, रंजीत वर्णवाल, रिशु वर्णवाल, अशोक वर्णवाल सहित कई लोगों ने बधाई दी है।