बोकारो।पेट्रोल-डीजल की बढ़ रही कीमतों के बीच बिजली से चलने वाली गाड़ियां पॉपुलर हो रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटी का बाजार भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इलेक्ट्रिक स्कूटी की सवारी करने वाले लोगों के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर है।





ये चिंतित करने वाली खबर झारखंड के बोकारो से आई है।जहां रविवार को एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग का गोला बन गई।आग लगने के बाद स्कूटी में धमाके होने लगे।स्कूटी सवार युवकों ने भागकर अपनी जान बचाई।आसपास के लोगों ने स्कूटी में लगी आग को बुझाया,लेकिन तब तक स्कूटी जलकर राख चुकी थी।





मिली जानकारी के अनुसार बोकारो स्टील सिटी सेक्टर 3 में दो युवक स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे।अचानक स्कूटी में आग लग गई।आग की लपट और धुआं देख लोगों ने स्कूटी सवार युवकों को आगाह किया।स्कूटी रोक कर युवक उतर कर अलग हो गए। देखते ही देखते स्कूटी में पूरी तरह से आग लग गई और बैटरी फटने की वजह से धमाका हुआ।स्थानीय मेकेनिक ने बताया कि बैटरी की वजह से स्कूटी में आग लगी।