प्रतिनिधि,गिरिडीह। आजसू पार्टी गिरिडीह जिला कार्यसमिति की बैठक नया परिसदन भवन गिरिडीह में रविवार को जिलाध्यक्ष गुड्डु यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में आजसू पार्टी गाण्डेय विधानसभा स्तरीय महासम्मेलन 26 अप्रैल को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के विषयों पर विचार विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता होंगे।पार्टी के अध्यक्ष गिरिडीह जिला में प्रवेश करते ही निर्धारित रुट से प्रखंडों के मुख्यालय से गुजरेंगे,जिसके तहत डुमरी,पीरटांड़ गिरिडीह सदर,गिरिडीह नगर,गाण्डेय विधानसभा के महेशमुंडा स्टेशन से पहले बहादुरपुर के पास शेष बगोदर,बिरनी,सरिया,राजधनवार,जमुआ तिसरी,देवरी,बेंगाबाद प्रखंड के पदाधिकारियों ने केंद्रीय अध्यक्ष को स्वागत करते हुए रिसिव कर कार्यक्रम स्थल तक साथ जाने का निर्णय लिया है।
इस सम्मेलन में गांडेय विधानसभा स्तर के सभी चुल्हा प्रमुख,सभी ग्राम प्रभारी,सभी पंचायत प्रभारी सहित लगभग 20,000 कार्यकर्ता भाग लेंगे,जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।बैठक में केन्द्रीय सचिव अर्जुन बैठा, प्रधान सचिव छक्कन महतो, कार्यकारी अध्यक्ष कम्पु यादव,शंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष अजय द्विवेदी, महिला जिला अध्यक्ष प्रियंका शर्मा,सचिव नंदनी देवी, केदार हाजरा, छात्र नेता विनोद रजक, प्रखंड अध्यक्ष सतीश महतो,मेराज आलम,दीपक पांडे,महेंद्र महतो,प्रमेश्वर महतो सचिव प्रकाश पंडित सोशल मीडिया प्रभारी रीतलाल महतो,अंजलि पाण्डेय,पिकल,अक्षय यादव, राजा खान,भोला राणा,टिंकु कुमार,विद्या सागर,शंभु यादव,पवन पंडित,संजय कुमार,छोटु रजक,खेमलाल कुमार आदि उपस्थित थे।





