प्रतिनिधि,जमशेदपुर।संबलपुर डिवीजन में रेलवे द्वारा 8 जनवरी रविवार को पावर ब्लॉक लिए जाने के कारण इस रेलखंड की दो यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। साथ ही हावड़ा-कांटाबांजी एक्सप्रेस (22861) को रि-शिड्यूल किया गया है और जो ट्रेन 8 जनवरी की सुबह 8.35 बजे के बजाय दो घंटे पहले 6.35 बजे हावड़ा से खुल जाएगी। जबकि पावर ब्लॉक के कारण रेलवे द्वारा राउरकेला-पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस (18125/18126) अप और डाउन ट्रेन को 8 जनवरी को रद्द कर दिया गया है।
इसी तरह से झारसुगड़ा-संबलपुर-झारसुगड़ा मेमू (08169/08170) ट्रेन को भी 8 जनवरी को रद्द कर दिया गया है। वहीं दोनों ट्रेनों के रद्द होने से रेल यात्रियों को परेशानी होगी। मगर 9 जनवरी से इस रेलखंड पर यात्री ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से सामान्य हो जाएगा। जिन ट्रेनों को रेलवे द्वारा रद्द किया गया है उस ट्रेन के यात्रियों के पूरे रुपए भी रिफंड किए जाएंगे।





