आज ही ले लें डीजल-पेट्रोल,बंद रहेंगे कल से पंप,जाने वजह क्या है वजह
आज ही ले लें डीजल-पेट्रोल,बंद रहेंगे कल पंप, जानें क्या है वजह <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।झारखंड के 1488 पेट्रोल पंपों पर 21 दिसंबर को डीजल-पेट्रोल की खरीद और बिक्री बंद रहेगी।झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने रविवार को इसका ऐलान कर दिया है।
एसोसिएशन के अध्य्क्ष अशोक सिंह ने बताया सरकार को समय दिया गया,लेकिन हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया।हमने सरकारी बकाये के भुगतान की भी मांग की थी,जिसपर वित्त मंत्री ने आश्वासन दिया था,लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।अब 21 की दिसंबर की बंदी की वजह से जनता को जो परेशानी होगी उसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।
3 दिसंबर को एसोसिएशन ने डीजल में वैट 22 फीसदी से 17 फीसदी घटाने की मांग की थी। एसोसिएशन ने अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि अगर 10 दिनों के भीतर हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो 21 से हम हड़ताल पर रहेंगे।
एसोसिएशन के मुताबिक झारखंड में डीजल महंगा होने की वजह से राज्य के काफी ग्राहक बिहार,उत्तर प्रदेश, ओडिसा व छत्तीसगढ़ से डीजल ले रहे हैं। जिससे डीलर्स के साथ-साथ सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। एसोसिएशन ने यह भी कहा था कि सरकार अगर डीज़ल पर वैट कम करती भी है, तो इससे राजस्व बढ़ेगा। अगर राजस्व घटता है तो एसोसिएशन इसकी भरपाई करेगा। एसोसिएशन ने बताया कि इस एक दिन की बंदी से सरकार को 10 करोड़ 28 लाख रुपये राजस्व का नुकसान होगा। वहीं, 21 लाख 42 हजार 800 लीटर पेट्रोल व 37 लाख 40 हज़ार लीटर डीजल की बिक्री प्रभावित होगी।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

