प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। हंटरगंज के आधार कार्ड सेंटर पर आधार कार्ड बनाने के नाम पर संचालकों के द्वारा अवैध वसूली किए जाने की शिकायत बीडीओ अभिषेक पांडे को मिली थी। शिकायत मिलने के बाद बीडीओ अभिषेक पांडे ने हंटरगंज प्रखंड में संचालित सभी आधार कार्ड सेंटरो की जांच पड़ताल किया। इस दौरान बीडीओ आधार कार्ड सेंटर पर पहुंचे और वहां उपस्थित लोगों से पूछताछ किया। साथ ही आधार कार्ड सेंटर संचालकों से विस्तृत रूप से जानकारी लिया।





बीडीओ ने बताया कि निर्धारित शुल्क से कई गुना ज्यादा आधार कार्ड सेंटर के संचालकों के द्वारा अवैध रूप से पैसा वसूले जाने की शिकायत मिली थी। संचालकों को बीडीओ ने अंतिम चेतावनी देते हुए सख्त निर्देश दिया है कि निर्धारित शुल्क से एक भी पैसा ज्यादा लेने पर उनके विरुद्ध सीधी कार्रवाई की जाएगी। वही अवैध रूप से आधार कार्ड सेंटर चला रहे लोगों को भी बीडीओ ने कड़ी चेतावनी दिया है।पंचायत स्तर पर आधार कार्ड सेंटर का लॉगिन लेने वाले संचालकों को अपने पंचायत भवन में ही सेंटर चलाने का सख्त निर्देश दिया। दूसरे जगह सेंटर चलाते पाए जाने पर संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात भी कहा।





बीडीओ के इस कार्रवाई से अवैध वसूली कर रहे आधार कार्ड सेंटर के संचालकों में हड़कंप की स्थिति देखा गया। बीडीओ के द्वारा जांच किये जाने की भनक लग जाने के कारण कई सेंटर के संचालक सेंटर बंद कर फरार हो गए। सभी प्रज्ञा केंद्र के संचालकों को भी अपने अपने स्थान पर ही केंद्र चलाने का निर्देश दिया है। प्रज्ञा केंद्र संचालकों के द्वारा भी अवैध वसूली किए जाने की शिकायत लगातार मिल रही है।