प्रतिनिधि,जमशेदपुर।पश्चिम बंगाल राज्य के आनंद मार्ग धाम में होने वाले महासम्मेलन को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा पांच यात्री ट्रेनों का ठहराव पुनदाग स्टेशन पर दिया गया है। जिसके तहत रेलवे ने यात्री ट्रेनों का ठहराव 27 दिसंबर से लेकर 4 जनवरी तक एक मिनट तक के लिए दिया है।





इसमें राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस अप/डाउन, हावड़ा-रांची अप/डाउन एक्सप्रेस और बोकारो स्टील सिटी-आसनसोल स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। वहीं राउरकेला-जयनगर (18105) एक्सप्रेस ट्रेन रात्रि 10.19 बजे पहुंचेगी और 10.22 बजे खुल जायेगी। इसी तरह जयनगर-राउरकेला (18106) एक्सप्रेस ट्रेन पुनदाग स्टेशन पर शाम 7.55 बजे पहुंचकर 7.56 बजे खुल जाएगी। जबकि हावड़ा-रांची (18627) एक्सप्रेस ट्रेन रात्रि 8.14 बजे पुनदाग स्टेशन पर पहुंचकर 8.15 बजे खुल जाएगी। साथ ही रांची-हावड़ा (18628) पुनदाग एक्सप्रेस शाम 7.20 बजे पुनदाग स्टेशन पर पहुंचेगी और एक मिनट बाद ही खुल जाएगी। इसी तरह बोकारो स्टील सिटी-आसनसोल स्पेशल (03595) ट्रेन सुबह 3.53 बजे पुनदाग स्टेशन पर पहुंचकर 3.54 बजे खुलेगी।