प्रतिनिधि,लोहरदगा। जिला में बढ़ते ठंड को देखते हुए झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा राजेंद्र बहादुर पाल के मार्गदर्शन में आपके द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यक्रम के तहत असहाय, नि:शक्त एवं बुजुर्गों के बीच पिछले कई दिनों से कंबल का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में 9 जनवरी को पीडीजे सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजेंद्र बहादुर पाल और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा रघुटोली गांव में कंबल का वितरण किया गया।





आंगनबाड़ी सेविका के सहयोग से जरुरत मंदो की पहचान की गई और सेनका उरांव, शुकु उरांव, फुलमानिया उरांव, लक्षु टोप्पो, बरियो उरांव, एतो उरांव, पंचोला देवी, मांगो उरांव, बुधमनिया उरांव, सीरिया उरांव, शुकू उरांव, शनिचरवा उरांव एवं अन्य के बीच कंबल का वितरण किया गया। वहीं डालसा अध्यक्ष ने कहा कि बढ़ते ठंड के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। खासकर गरीब लोग जो अभाव के कारण गर्म कपड़े खरीद पाने में असमर्थ है। उन जरूरतमंद लोगों के बीच जिला प्रशासन के सहयोग से डालसा द्वारा कंबल का वितरण किया जा रहा है। ताकि उन्हें इस कड़ाके की ठंड में राहत मिले। किसी जरूरतमंद को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।





प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार ने कहा कि प्राधिकार में प्रतिनियुक्त पीएलवी जिले के सभी प्रखंडों में जरूरतमदों को चिन्हित कर रहे है, जिनके बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। ताकि इस शीत लहर से लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने लोगों से ठंड से बचने के लिए अनावश्यक घरों से नहीं निकलने की बात कही। मौके पर पीएलवी रोहित कुमार, अजहर अहमद, आशीष वर्मा, हरमू रघुटोली आंगन बाड़ी सेविका शीला कच्छप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।