प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। प्रखंड के उरैली गांव में शुक्रवार को सौरव अग्रवाल फाउंडेशन आरोग्य भारत योजना के सौजन्य से आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में सैकड़ों लोगों का सुगर, बीपी, कमर दर्द, घुटना दर्द, चक्कर आना, सिर में दर्द होना, कमजोरी लगना, भूख न लगना, गैस बनना, पेट फूलना, दिनाय, खाज-खुजली, पैर में झुनझुनी या किसी भी प्रकार का दर्द, लिकोरिया, बांझपन, बाल झड़ना, पुराने से पुराना खांसी, दमा, किडनी से संबंधित कोई भी दिक्कत, बावासीर इत्यादि का इलाज किया गया। साथ ही निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया।