रांची।स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के रांची स्थित रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर फॉर आयरन एंड स्टील (आरडीसीआईएस) ने निर्विक बनर्जी के नेतृत्व में इस्पात उद्योगों में उद्योग 4.0 आधारित डिजिटलीकरण हस्तक्षेप शुरू करने के लिए एक बड़ी पहल की है।





अपने नवीनतम प्रयास के रूप में भिलाई स्टील प्लांट के सहयोग से आरडीसीआईएस की ऑटोमेशन,कंप्यूटर और आईटी टीम ने अपने वायर रॉड मिल के लिए कम्प्यूटरीकृत कॉइल यार्ड प्रबंधन प्रणाली लागू की है। यह प्रणाली कॉइल की पहचान कर उसे सही जगह स्टोरेज कर आगे उसे कहाँ भेजना है का स्वतः निर्णय लेती है।इससे ग्राहकों के बीच गुणवत्ता की विश्वसनीयता में इजाफा होगा। इस अत्याधुनिक आईटी प्रणाली में कॉइल्स के लिए मशीन द्वारा पठित क्यूआर कोडेड लेबल, शिपिंग क्षेत्र में वायरलेस लैन, शिपिंग संचालन के लिए हैंड-हेल्ड स्कैनर और कोर में एक अनुकूलित कॉइल यार्ड प्रबंधन सॉफ्टवेयर शामिल है।