प्रतिनिधि,चतरा। आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इसी कड़ी में आजसू पार्टी भी चतरा विधानसभा में अपनी पैठ बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। पिछले महीने केंद्रीय नेतृव ने आजसू जिला कमिटी को भंग कर दिया गया था। आगामी 30 मई को पार्टी को एकजुट करने व नई कमेटी के गठन को लेकर जिला परिषद परिसर स्थित होटल उत्सव पैलेस में आजसू का महासम्मेलन आयोजित किया गया है।





इस आशय की जानकारी देते हुए आजसू केंद्रीय कमिटी के सचिव पारसनाथ सिंह ने बताया कि चतरा जिला का विस्तारित बैठक 30 मई को 11 बजे दिन में आयोजित किया गया है। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता सह जिला प्रभारी डॉक्टर देवशरण भगत जी मौजूद होंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में इस जिले के केन्द्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य एवम् जिला के पूर्व पदाधिकारी व सभी अनुषंगी ईकाई तथा सभी प्रखंडों एवम पंचायतों के पूर्व पदाधिकारी एवम आजसू पार्टी के सच्चा निष्ठावान कार्यकर्ताओं को अनिवार्य रूप से समय पर उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में संगठन को मजबूत एवम् विस्तार करने एवम आगामी भावी कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी।