इंडिया महागठबंधन कांग्रेस की प्रत्याशी ममता देवी का डोर-टू-डोर जन-संपर्क अभियान जारी,जनता से हाथ छाप में वोट की अपील





जन-सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगी:ममता देवी





पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,दुलमी।दुलमी प्रखंड के पोटमदगा गांव में इंडिया महागठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी ममता देवी ने डोर-टू-डोर जन-संपर्क अभियान के तहत मतदाताओं से मुलाकात की।इस दौरान ममता देवी ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में वोट देने की अपील की और जनता से हाथ छाप पर मुहर लगाने का आग्रह किया।ममता देवी ने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि वे जन-सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगी।





इस अवसर पर ममता देवी ने कहा कि रामगढ़ की बेटी होने के नाते मैं क्षेत्र के हर जनता की समस्याओं को भलीभांति समझती हूं और आप सभी के समर्थन से झारखंड के विकास में कांग्रेस पार्टी की अहम भूमिका सुनिश्चित करना चाहती हूं।





गांव में लोगों का उत्साह और समर्थन देखकर ममता देवी ने सभी का धन्यवाद किया और क्षेत्र की जनता को कांग्रेस पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया। यह जन-संपर्क अभियान झारखंड में कांग्रेस पार्टी की मजबूती और ममता देवी के प्रति जनता के विश्वास को प्रकट करता है।