इत्र कारोबारी भी हिरासत में,18 घंटे की रेड में 175 करोड़ रुपए बरामद
इत्र कारोबारी भी हिरासत में,18 घंटे की रेड में 175 करोड़ रुपए बरामद <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

कानपुर।इत्र का कारोबार करने वाले पीयूष जैन के कन्नौज आवास पर पिछले 18 घंटे से डीजीजीआई की छापामार कार्रवाई लगातार चल रही है। टीम शहर के छिपट्टी मोहल्ला उनके पैतृक आवास पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे पहुंची थी,तब से लेकर शनिवार सुबह तक ये छापामार कार्रवाई जारी रही।खबर है कि घर के अंदर काफी लॉकर और कमरे हैं,जिसकी वजह से टीम को समय लग रहा है।डीजीजीआई ने पीयूष जैन को भी हिरासत में लिया।
सूत्रों ने बताया कि कानपुर में 175 करोड़ की नगदी मिलने के बाद यहां से भी बड़ी मात्रा में नगदी और ज्वैलरी मिली है,बैरहाल टीम ने अभी सब कुछ गोपनीय रखा है।
काटी गई कई अलमारी,तोड़े गए ताले
मिली जानकारी के अनुसार टीम को 9 ड्रम संदल, 1 झोला चाबी, 2 हजार के नोट से भरे गत्त्ते हाथ लगे हैं। इस बीच 15-20 ताले तोड़े गए और इतनी ही अलमारियां और ल़कर काटे गए हैं। ताले खोलने-तोड़ने और अलमारियां-लॉकर काटने के लिए बाहर से लोग बुलाए गए। छापेमारी के दौरान आवास के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।बरामद नोट गिनने के लिए स्टेट बैंक की ट्रांसपोर्ट नगर और मालरोड शाखा से 13 मशीनें मंगाई गईं।नोट भरने के लिए 80 बक्से मंगाए गए। एक कंटेनर में पैसे को पुलिस व पीएसी की कड़ी सुरक्षा में स्टेट बैंक की माल रोड ब्रांच तक भेजा गया।
सूत्रों के अनुसार छापों में अभी तक गिना जा चुका बरामद पैसा बैंक भेजी जा चुका है।
इत्र का कारोबार करने वाले पीयूष जैन के घर से मिले सुरागों के आधार पर छापों की जद में आए गणपति रोड कैरियर्स के मालिक प्रवीण जैन के घर और आफिस से 1.10 करोड़ रुपये नगद भी सीज किए गए हैं। सर्वोदय नगर स्थित डीजीजीआई आफिस में 12 घंटे तक प्रवीण जैन के बयान दर्ज किए गए। प्रवीण जैन के घर से 45 लाख व ऑफिस से 65 लाख रुपये मिले हैं। प्रवीण के मुताबिक ये कारोबारी रकम है जबकि पीयूष जैन करीबी रिश्तेदार हैं।
.
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

