रांची।देश की सुर्खियों में छाने वाली झारखंड की सस्पेंड आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा के सीए सुमन कुमार को बुधवार को प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) की विशेष अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया है।
ईडी जज प्रभात कुमार शर्मा ने पूजा सिंघल से जेल में किसी तरह की कोई दिक्कत तो नहीं के बारे में जानकारी ली।पूजा सिंघल ने कहा कि जेल में कोई दिक्कत नहीं है। पूजा सिंघल ने मेडिकल जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
आपको बता दें कि पूजा सिंघल ईडी की 14 दिनों की पुलिस रिमांड के बाद 25 मई को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया गया था। जबकि सीए सुमन कुमार 20 मई से जेल में है। दोनों की पेशी एक साथ हुई। अदालत ने दोनों की न्यायिक हिरासत अवधि 14 दिनों के लिए पुनः बढ़ा दी है।





