रांची। बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) जल्द पूछताछ करेगी।ईडी जल्द ही पंकज मिश्रा को समन भेजेगी।साहिबगंज में टोल प्लाजा टेंडर को मैनेज करने से जुड़े वायरल ऑडियो के आधार पर ये पूछताछ होगी।इस मामले में दूसरे पक्ष के ठेकेदार शंभू प्रसाद ने पंकज मिश्रा पर भी धमकी देने का आरोप लगाया था। सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान ईडी ऑडियो सीडी की सच्चाई की जांच करेगी और इस मामले में पंकज मिश्रा से उनका पक्ष जानेगी।





टेंडर मैनेज करने के मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री और उनके भाई ए आलम की भूमिका भी संदिग्ध है। वायरल ऑडियो में मंत्री की भी आवाज है, जबकि टेंडर को मंत्री के भाई के नाम पर मैनेज किया जा रहा था।





ईडी सूत्रों के अनुसार साहिबगंज में अवैध खनन के मामले में भी पंकज मिश्रा का नाम सामने आया था, ऐसे में इस मामले में भी उनसे पूछताछ की जा सकती है।