प्रतिनिधि,चतरा। मुस्लिम धर्मावलंबियों के पवित्र त्योहार ईद पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने को लेकर चतरा पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। चतरा के एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे। सदर थाना परिसर से निकले फ्लैग मार्च ने पूरे शहर का भ्रमण किया। इस दौरान वाहनों के काफिले में लगे सायरन से पूरा शहर गूंजता रहा और लोगों को शांतिपूर्ण व्यवस्था अपनाने व साम्प्रदायिक सौहार्द को आगाह करता दिखा।
पत्रकारों से बात करते हुए एसडीपीओ अविनाश कुमार ने कहा कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य पर्व में असमाजिक तत्वो द्वारा की जाने वाली खलल को रोकना है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली कोई भी पोस्ट शोशल मीडिया पर न डालें,अन्यथा कानूनी कार्यवाई की जाएगी। मार्च में चतरा सदर थाना के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोहर करमाली, प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक व अंचलाधिकारी भागीरथ महतो समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।





