उगते सूर्य और डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ का हुआ समापन
सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम है छठ पर्व:हफिजुल हसन अंसारी
प्रतिनिधि,मधुपुर।शुक्रवार को लोक आस्था का महापर्व में चारों ओर छठ मैया के गीतों से गुंजायमान रहा।सूर्योदय के साथ ही शहर समेत ग्रामीण अंचलों में छठ घाटों पर अनुदान प्रारंभ हो गया श्रद्धालुओं ने नदी तालाब आदि जलाशयों में उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।बड़ी संख्या में छठ घाटों पर भीड़ जुटी रही।सुबह के प्रतीक भगवान सूर्य की उपासना ने श्रद्धालु तांता लगा रहा।
विधानसभा झामुमो प्रत्याशी सह मंत्री हाफिजुल हसन अंसारी ने क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया और लोगों को छठ पर्व की बधाई दी।विधि व्यवस्था को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार,सीओ यामुन रविदास,एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद,नगर परिषद प्रशासक सुरेंद्र किस्कु, विद्युत कार्यपालक अभियंता रोहित मांझी, विधुत कन्या अभियंता मोहम्मद सैय्यादिन,पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी त्रिलोचन तमसोय,महिला थाना प्रभारी ललीता कुजुर ने विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया।
इस दौरान मधुपुर के पंच मंदिर स्थित झील तालाब छठ घाट में सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।इसके अलावा पंप्पू तलाब, लखना तालाब, लालगढ़, मछुआताड़ आदि छठ घाटों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।शहर को विद्युत आकर्षक सत्या से सजाया गया था।जगह-जगह वृति की स्वागत के लिए रंगोली व सड़कों पर दीपक जलाया गया था। साथी ही आकर्षक तोरण द्वार भी बनाया गया था।उगते सूर्य और डूबते सूर्य को अर्ध्य के साथ ही चार दिवसीय सूर्य उपासना का महापर्व संपन्न हो गया।





