नोएडा।उज्बेकिस्तान में कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत का मामला सामने आया है।कफ सिरप बनाने वाली कंपनी नोएडा के सेक्टर 67 में है।उज्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि मरने वाले 18 बच्चों ने इंडियन कंपनी का कफ सिरप पिया था।इस मामले में एक तरफ डब्ल्यूएचओ ने संज्ञान लिया है तो वहीं, दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग भी एक्शन मोड में है।
सरकार की संस्था सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन की टीम के साथ औषधि निरीक्षक गौतमबुद्ध नगर और सहायक अयुक्त औषधि मेरठ मंडल ने सयुंक्त रूप से नोएडा में मैरियन बायोटेक लिमिटेड का निरीक्षण किया और कफ सिरप सैंपल जांच के लिए भेज हैं। नमूना जांच के लिए संग्रहित कर विश्लेषण के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई नमूने की जांच रिपोर्ट अनुसार की जाएगी।
नोएडा के सेक्टर 67 में कफ सिरप को इंडियन दवा कंपनी मैरियन बायोटेक लिमिटेड में बनाया जा रहा था। बताया जा रहा कि सिरप में गंदी एथिलीन ग्लाइकॉल मिली है।इस बीच सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन के सूत्रों ने खुलासा किया है कि यह खास सिरप फिलहाल भारतीय बाजार में नहीं बेचा जा रहा है।





