प्रतिनिधि,रामगढ़। गुरुवार को नीति आयोग की समीक्षात्मक बैठक जिलान्तर्गत बी ब्लॉक के सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंहा की अध्यक्षता में की गयी। नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिलों के लिए जारी किए जाने वाले डेल्टा रैंकिंग में रामगढ़ जिले के रैंक में काफी सुधार हुआ हैं। जनवरी माह में रामगढ़ का डेल्टा रैंकिंग 111 था और फरवरी माह में 8 रहा, जिसको लेकर समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी विभाग के सम्बंधित अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही उन्होंने नीति आयोग के सभी सूचकांकों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपस मे समन्वय कर ससमय आकांक्षी जिला कोषांग को जानकारियां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।





