प्रतिनिधि,चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला कार्यक्रम की बैठक करते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा समेत सभी 5 क्षेत्रों के विभिन्न सूचकांको की समीक्षा की गई।





बैठक में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत कार्य कर रहे पीरामल फाउन्डेशन के प्रतिनिधी घनश्याम शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से मासिक रिपोर्ट की प्रस्तुति देते हुए जिले की स्थिति क्षेत्रानुसार बताई साथ ही बेसलाइन डाटा में किए गए सुधार और कार्यक्रम से जुड़े अन्य गतिविधियों के बारे में बताया। जिला का मार्च महीने में डेल्टा रैंक 90 से सुधार होते हुए 41 पर आ गया है। वहीं शिक्षा में 21, स्वास्थ्य और पोषण में 38, कृषि और जल संसाधन में 79, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास में 14 तथा बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर में 76 रैंक रहा।





उपायुक्त ने जिला योजना पदाधिकरी सहित सभी सम्बन्धित पदाधिकारियों को इस पर विषेश ध्यान देते हुए ससमय डाटा उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया तथा कौशल एवं वित्तीय समावेशन के तहत डीएमएफटी और एससीए मद से ऐसी योजनाओं का चयन करने को कहा,जिससे की नीति के सूचकांकों में सुधार हो सके।





उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, सिविल सर्जन श्यामनंदन सिंह, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र समेत अन्य उपस्थित थे।