प्रतिनिधि,सिमडेगा। उपायुक्त आर. राॅनीटा ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस की स्थिति, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के रख रखाव, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन, की स्थिति के साथ सुरक्षा सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की दृष्टिकोण से सभी बिंदुओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
मौके पर अनुमण्डल पदाधिकारी महेन्द्र कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।





