पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।सोमवार को गोपनीय कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मनीष कुमार ने कृषि विभाग द्वारा संचालित पीएम कुसुम योजना,पीएम किसान योजना और झारखंड कृषि ॠण माफी योजना की समीक्षात्मक बैठक की। उपायुक्त ने पीएम कुसुम योजना के समीक्षा के क्रम में द्वितीय वर्ष 2023-24 में 34 किसानों को अप्रूव्ड योजना को संबंधित जरेडा के माध्यम से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में 32 लाभुकों को अप्रूव्ड कर तुरंत योजना का लाभ दिलाने के लिए निर्देश दिया। साथ ही इस वित्तीय वर्ष में दस दिनों के अंदर एक हजार किसान को ऑनलाइन आवेदन कराने का निर्देश दिया गया।
पीएम किसान योजना के समीक्षा के क्रम में उपायुक्त मनीष कुमार ने पीएम किसान अंतर्गत किसानों का डाटाबेस को मर्ज करते हुए गलतियां और खामियां को अलग करने और लंबित डाटा अंतर्गत ई-केवाईसी 4 हजार से कमकर 2 हजार तक लाने का निर्देश दिया। कृषि से संबंधित सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को कार्य करने और पीएम किसान में त्वरित गति से कार्य करने का निर्देश दिया।वहीं झारखंड कृषि ऋण माफी योजना अंतर्गत दर्शाए गए 1254 लंबित किसानों को दूरभाष के माध्यम से संपर्क साधते हुए ई-केवाईसी की प्रकिया करायीं जाएं।आवश्यकतानुसार उक्त क्षेत्र में कैम्प करवाते हुए ई-केवाईसी को पूर्ण करवायें। इसके अलावा चितलो फार्म लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत कृषि फार्म चितलो में कृषक पाठशाला योजना के क्रियान्वयन हेतु संस्था स्कोप को निर्देश दिया की त्वरित गति से कार्य करते हुए देखने, दिखाने कार्य का प्रदर्शन करें। साथ ही पेपर पर चितलो फार्म का मानचित्र अंकित करते हुए कायों का बिंदुबार दर्शाया जाए।
इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।





