प्रतिनिधि,चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान ने जिला स्तरीय जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी। एक-एक कर लोगों द्वारा अपनी-अपनी समस्यओं को लेकर उपायुक्त से मिल उन्हें अपना-अपना समस्याएं सुनाया। समस्याओं में मुख्य रूप से कोल परियोजनाओं के क्षेत्र में रैयतों के मुआवजा से संबंधित मामले, राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मामला समेत अन्य मामले शामिल है।
उपायुक्त ने आमजनों से समस्याओं से जुड़े आवेदन लेते हुए जल्द उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा जताया। उन्होंने आम जनों से प्राप्त आवेदनों को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार जल्द से जल्द समस्याओं का निष्पादन करने का निर्देश दिया।
बताते चले की सप्ताह के मंगलवार और शनिवार को पूर्वाह्न 11ः30 बजे से 01ः00 बजे अपराह्न तक उपायुक्त अबु इमरान द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन निराकरण किया जाता है।





