पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दनन समेत सभी निर्वाची पदाधिकारी द्वारा रिसीविंग और काउंटिंग को लेकर कृषि बाजार का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा ने बाजार समिति में विधानसभा चुनाव को लेकर विधानसभा वार ऑब्जर्वर चैंबर,डीईओ चैंबर,आरओ चेंबर,काउंटिंग हॉल, स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कैमरा,सुरक्षा,फायर सेफ्टी,साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।इस दौरान उन्होंने सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।साथ ही उन्होंने पोस्टल बैलेट के काउंटिंग हेतु काउंटिंग हॉल का निरीक्षण किया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा ने बताया कि 23 नवंबर को कृषि बाजार समिति में मतगणना की जाएगी,जिसमें ईवीएम,ईटीपीएस और पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। काउंटिंग हाल तक काउंटिंग एजेंट, प्रत्याशी, कर्मी एवं पदाधिकारी के पहुंचने के अलग-अलग मार्ग चिन्हित कर बैरिकेडिंग हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा,अपर समाहर्ता विनोद कुमार,डायरेक्टर डीआरडीए राजीव रंजन,अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार,एलआरडीसी दिलीप महतो,जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला,कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल चंदन कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी आलोक कुमार मिश्रा समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।





