प्रतिनिधि,चतरा। उपायुक्त अबु इमरान ने मंगलवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने विगत दिनों में अधिष्ठापित अल्ट्रासाउंड मशीन का जायज़ा लेते हुए उसके सुचारू अवस्था की जांच की।





उपायुक्त अबु इमरान ने बताया कि यह बहुत ही एडवांस्ड अल्ट्रासाउंड मशीन है,जिसे विशेष केंद्रीय सहायता निधि के माध्यम से अधिष्ठापित किया गया है।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विभिन्न वार्डो का भ्रमण भी किया तथा चिकित्सकों की रोस्टर ड्यूटी की पंजी,दवा की उपलब्धता, साफ सफाई समेत सभी अन्य मूलभूत सुविधाओ एवं व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के साथ चतरा के अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज़ अंसारी, सिविल सर्जन डॉ. श्याम नंदन सिंह समेत सभी अन्य उपस्थित थे।