प्रतिनिधि,दुमका। जिले के उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा ने मंगलवार को फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका का निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में ऑपरेशन थियेटर के टेबल शीट को नियमित रूप से बदलने तथा उपयुक्त साफ-सफाई कराने का निदेश दिया।अस्पताल में निर्मित रैम्प की मरम्मति कराते हुए क्रियाशील करने का निदेश दिया। बहिरंग विभाग (OPD) में पर्याप्त संख्या में Infrared Thermometer उपलब्ध कराने का निदेश दिया।





मनिपाल हेल्थ मैप द्वारा संचालित डायग्नोसिस सेंटर के प्रबंधक को एक सप्ताह के अन्दर रेडियोलॉजिस्ट नियुक्त करने का निदेश दिया गया। मातृत्व वार्ड में अविलंब पोस्ट ऑपरेटिव कक्ष तैयार कराने का निदेश दिया गया। एक्स-रे कक्ष, टीकाकरण कक्ष एवं कक्ष के प्रभारी से पर्याप्त साफ-सफाई नहीं होने के आलोक में कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया। अधीक्षक फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका के ICU वार्ड को सुव्यवस्थित करने हेतु 24 घंटे के अन्दर कार्य योजना तैयार करने का निदेश दिया गया। स्त्री एवं प्रसुति रोग कक्ष, लेबर वार्ड, HDU वार्ड, सर्जरी वार्ड मेडिसिन वार्ड, एसएनसीयू फार्मेसी आदि कक्षों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अधीक्षक, फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका, अस्पताल प्रबंधक, हड्डी रोग विभाग एवं सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष भी मौजूद थे।