विशेष संवाददाता
रांची। टी20 ब्लाइंड वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के विजेता भारतीय टीम के सदस्य सुजीत मुंडा को उम्मीद फाउंडेशन आर्थिक मदद कर रहा है। फाउंडेशन उन्हें घर चलाने के लिए प्रत्येक माह राशन का खर्च देगा। जनवरी माह से ही उम्मीद फाउंडेशन मदद कार्य शुरू कर दिया है।उम्मीद फ़ाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष रितेश उरांव, सचिव निरंजन भारती, उपाध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, राजेंद्र ठाकुर, सोनू खलखो सहित टीम के अन्य लोगों के साथ सुजित मुंडा का घर पहुंचकर जनवरी महीने का राशन 50 किलो चावल, 10 किलो आटा, 10 किलो आलू, तेल, दाल इत्यादि ज़रूरत के सभी चीजें उपलब्ध कराया। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष रितेश उरांव ने कहा कि उम्मीद फाउंडेशन यह चाहती है कि सुजित मुंडा स्वतंत्र होकर क्रिकेट खेले और अपने राज्य और देश का नाम इसी तरह रौशन करते रहे। यह मदद उम्मीद फाउंडेशन तब तक करता रहेगा], जब तक सरकार उसको समुचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराती है।
रितेश उरांव ने कहा कि अगर राज्य सरकार राज्य के वैसे खिलाड़ियों को जिन्होंने अपनी अपनी मेहनत और संघर्ष के बदौलत अपनी प्रतिभा का लोहा देश सहित विदेशों में फहराया है। अगर समुचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराती है तो उम्मीद फाउंडेशन खिलाड़ियों को उनके हक और अधिकार के लिए आंदोलन करेगा। उन्होंने राज्य सरकार से यह अपील किया है कि सरकार सुजीत मुंडा को घर और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था करें।





