प्रतिनिधि,सिंदरी। उर्वरक निगम प्रगतिशील कर्मचारी संघ सिंदरी एवं टाइगर फोर्स सिंदरी द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शनिवार को हिन्दूस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल ) सिंदरी कारखाना के मुख्य गेट के समिप आपने दो सूत्री मांग पत्र स्थानीय बैरोजगार युवाओं को रोजगार देने एवं स्थानीय संवेदको को काम देने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया।
धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाघमारा के भाजपा विधायक ढूलू महतो ने कहा कि हम लोग एक दिवसीय धरना के माध्यम से हर्ल प्रबंधन को आगाह करने आया हूँ कि यहां के स्थानीय बैरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाए, अन्यथा हर्ल सिंदरी कारखाना का चाक्खा जाम कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि महलोगो को जानकारी मिला हैं कि हर्ल सिंदरी प्रबंधन में बैठे लोग आपने आपने जिला एवं प्रदेश से,जिसमें बिहार, उडीसा,बंगाल के लोगों को लाकर कम दरो में काम ले रहे है,जो बिल्कुल गलत हैं उसका हमोग बुरे जोर से विरोध कर रहे है।उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा स्थानीय लोगों को 75% प्रतिशत रोजगार देने की कानून को हर्ल प्रबंधन जल्द से जल्द लागू करे।
उर्वरक निगम प्रगतिशील कर्मचारी संघ सिंदरी के महासचिव संजू महतो ने कहा कि हर्ल प्रबंधन कारखाना निर्माण काम करने वाले स्थानीय मजदूरों को काम से हटाया जा रहा है। प्रबंधन आपने जिला और प्रदेश के लोगों को लाकर काम करा रहे है। उन्होंने कहा कि कारखाना की जमीन हमारे लोगों का हैं तो काम और रोटी पर पहला हक हमारा हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार के साथ स्थानीय संवेदको को भी काम प्रबंधन दे। झारखंड सरकार ने नियम लागू किया है कि स्थानीय संवेदको को प्रबंधन एक करोड़़ तक का काम प्रदान करे परंतु हर्ल प्रबंधन आपनी मनमानी कर रहे है जो हम लोग चलने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि एक दिवसीय धरना के बाद प्रबंधन हमारे संघ से वार्ता कर हमारे मांगो को पूरा नहीं किया तो हर्ल प्रबंधन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा ।
मौके पर बेगू ठाकुर, अवधेश पासवान, सुनील चौधरी, प्रेम महतो,संतोष गोराई,सुनील निषाद, सूरज महतो,श्याम पदो महतो,सपन बनार्जी, सत्यवान महतो आदि उपस्थित थे।अध्यक्षता संजू महतो ने किया तथा संचालन सपन बेनर्जी ने किया।





