दुमका। दुमका नगर थाना के एएसआई जनार्दन महतो का लंबी बीमारी से शनिवार को सुबह 3:00 बजे धनबाद में देहांत हो गया।वे पिछले 4 साल से दुमका नगर थाना में कार्यरत थे। उनके देहांत पर नगर थाना परिसर में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।





