रांची। जिला वुडबाॅल संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय स्व.राम सेवक शाही मैमोरियल एकल वुडबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन रांची काॅलेज मैदान में किया गया।इस प्रतियोगिता में 50 वुडबाॅल खिलाड़ियों ने भाग लिया।





इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी,राम सेवक शाही एसोसिएट के निदेशक आनंद शाही, झारखंड राज्य वुडबाॅल संघ के सचिव गोविंद झा ने संयुक्त रूप से विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।





इस अवसर पर देवपुजन ठाकुर, सरवर अंसारी,कृपा तिग्गा, नेहा कुमारी, मनोरमा कुमारी कई लोग उपस्थित थे।





प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है





बालक वर्ग में





प्रथम पुरस्कार सरवर अंसारी





द्वितीय पुरस्कार रौशन लिंडा





तृतीय पुरस्कार अजीत गोप





बालिका वर्ग में





प्रथम पुरस्कार सुष्मिता कुमारी





द्वितीय पुरस्कार कृपा तिग्गा





तृतीय पुरस्कार प्रभा मांझी





यह जानकारी अमन ने दी।