विशेष संवाददाता,रांची। एचईसी के पूर्व नगर प्रशासक हेमंत कुमार गुप्ता का निधन मंगलवार को हो गया।वह किडनी रोग से पीड़ित थे और विगत लगभग दो सप्ताह से राजधानी के मेन रोड स्थित राज अस्पताल में इलाजरत थे।
स्व.गुप्ता की पहचान एक कुशल प्रशासक के अलावा सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता व सूचना अधिकार के विशेषज्ञ के रूप में भी रही।एचईसी में कार्यरत रहे स्व.गुप्ता एचईसी कर्मियों के बीच भी अपनी व्यवहारकुशलता के कारण काफी लोकप्रिय थे। उनके अकस्मात निधन की खबर मिलते ही विभिन्न सामाजिक संगठनों, एचईसीकर्मियों सहित परिजनों, शुभचिंतकों और मित्रगणों के बीच शोक की लहर व्याप्त हो गई।





