जमशेदपुर।कदमा स्थित एडीएल एस सनशाइन स्कूल ने जल संरक्षण थीम पर शनिवार अपना एनुअल स्पोर्ट्स डे मनाया। इस दौरान सीईओ हॉकी एसीई फाउंडेशन एंड स्पोर्ट्स हेड जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स आशीष कुमार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य सह ट्रस्टी टी आदिनारायण राव और एडीएल सोसाइटी प्रेसिडेंट वाई ईश्वर राव भी मौजूद थे।





कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण और ध्वजारोहण से हुई। जिसके बाद टोपाज, रूबी, सफायर और एमरेलड हाउस ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। इस दौरान स्पोर्ट्स टॉर्च भी प्रज्वलित किया गया है। जिसमें विद्यालय की स्पोर्ट्स मिनिस्टर बी उर्वशी ने कार्यक्रम की पवित्रता कायम रखने की शपथ भी ली। इस दौरान मुख्य अतिथि समेत अन्य ने रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़कर स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ किया। वहीं मुख्य अतिथि आशीष कुमार ने अपने भाषण में बच्चों को उनके जीवन में खेल के महत्व को समझाया। साथ ही उन्होंने प्राचार्या मंजू सिंह के साथ-साथ शिक्षकों को भी सराहा। जिनकी बदौलत बच्चों को नया रूप मिल रहा है।





इस दौरान उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए खेलकूद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित भी किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने जल संरक्षण पर संगीतमय ड्रिल भी प्रस्तुत किया। जिसे लोगों ने खूब सराहना की। ड्रिल के दौरान बच्चों ने जल संरक्षण की लोकप्रियता और महत्व को दर्शाया। साथ ही बच्चों ने गेट रेडी फॉर पार्टी, क्राउन माय बेस्ट फ्रेंड, पिकअप पोटैटो और ब्रस्ट द बैलून रेस में हिस्सा भी लिया। इसी तरह स्वच्छ भारत रेस के साथ साथ 1 से 12 तक के सभी ट्रैक इवेंट्स जैसे खो-खो, वॉलीबॉल, कबड्डी, 100, 200 और 400 मीटर रेस, टग ऑफ वार समेत अन्य खेलों में बच्चों ने भाग लिया। एनुअल स्पोर्ट्स डे में एमेरल्ड हाउस को ओवरऑल चैंपियन के खिताब से नवाजा गया। जबकि सफायर, टोपाज और रूबी क्रमशः दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान पर रहे। वहीं विजेता खिलाड़ियों को स्कूल की प्राचार्या मंजू सिंह ने बधाई भी दी।





कार्यक्रम को सफल बनाने में एडीएल सोसाइटी स्कूल चेयरमैन एमवीआर मूर्ति, वाइस प्रेसिडेंट सीएच रमन्ना राव, जनरल सेक्रेटरी एम नागेश्वर राव, सेक्रेटरी एम कमल कुमार, के नागेश नायडू, ज्वाइंट सेक्रेट्री पी रवी प्रकाश, कोषाध्यक्ष पी शिमाद्री राव और जॉइंट कोषाध्यक्ष सत्यनारायण राव समेत स्कूल के अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।