प्रतिनिधि,जमशेदपुर।कदमा स्थित एडीएल सोसाइटी के ट्रस्टी टी आदिनारायण राव को वर्तमान कमिटी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 48 घंटों के अंदर उनसे स्पष्टीकरण की मांग की है। बताया जा रहा है कि उनपर सोसाइटी संविधान के विपरीत कार्य करने का गंभीर मामला पाया गया है। उनके द्वारा सोसाइटी के आर्थिक गतिविधियों में बाधा डालने के साथ साथ संविधान विरोधी कार्य करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर कार्यकारिणी ने सर्वसहमति से उनपर यह कार्यवाही की है। साथ ही कार्यकारिणी के सदस्यों ने सर्वसहमति से सोसायटी के सुचारू रूप से संचालन के लिए एम भास्कर राव और सीवी राव को नए ट्रस्टी के रूप में मनोनीत भी किया है। उक्त जानकारी एडीएल सोसाइटी के अध्यक्ष सह कार्यकारिणी समिति सदस्य वाई ईश्वर राव ने बुधवार एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है