जमशेदपुर : कदमा स्थित एडीएल सोसायटी के नवनियुक्त कमिटी द्वारा चुनाव से पहले घोषणा पत्र में किए गए वादे के अनुसार शुक्रवार से आजीवन सदस्यता की शुरूआत की गई। वहीं अभियान के तहत प्रत्येक दिन सोसाइटी कार्यालय से लोगों को दूरभाष के माध्यम से सूचना भी दी जाएगी। साथ ही सीमित लोगो को प्रति दिन बुलाया जाएगा। इस दौरान चुनाव प्रभारी एमबी सुब्रमण्यम के हाथों नये सदस्यों को सदस्यता कार्ड देकर सभी का स्वागत करते हुए बधाई भी दी है। मौके पर कमिटी के अध्यक्ष वाई ईश्वर राव, उपाध्यक्ष एनवीआर मूर्ति, सीएच रमणा राव, महासचिव एम नागेश्वर राव, सहायक सचिव एम कमल कुमार , नागेश नायडू, पी रवि प्रकाश, कोषाध्यक्ष पी सह्याद्रि राव, सहायक कोषाध्यक्ष ई रवि, प्रकाश समेत कमिटी के सभी कार्यकारणी सदस्य उपस्थित थे।





