जमशेदपुर।कदमा स्थित एडीएल सोसाइटी में बुधवार की संध्या अध्यक्ष वाई ईश्वर राव और महासचिव एम नागेश्वर राव के नेतृत्व में संयुक्त रुप से वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें तेलगु समाज के व्यक्तियों समेत सभी तेलगु संस्थाओं से दो-दो प्रभारियों को आमंत्रित किया गया। वहीं आमंत्रण का मुख्य उद्देश्य नई कमिटी द्वारा पांच माह के संचालन की कुछ जानकारी समाज के सभी व्यक्तियो तक पहुंचाने के साथ साथ प्रत्येक सदस्य को नई कमिटी द्बारा किए जा रहे कार्यों की संक्षिप्त जानकारी देना था।





इस दौरान एडीएल सोसायटी में 500 नए सदस्यो को सोसायटी के साथ जोडने की शुरूआत भी की गई। जिसमें बहुत सारे परिजनों को भी जोडने का प्रयास किया गया है। साथ ही तेलगु समाज के युवाओं को सदस्यता देने में प्राथमिकता भी दी गई। इसके अलावा सोसाइटी के विकास कार्यों के लिए काफी तत्परता से तैयारियां की जा रही है। आयोजन में उपस्थित सदस्यों ने सोसायटी के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन सोसायटी में पहली बार हुआ है। आजीवन सदस्यों ने कहा कि एडीएल सोसायटी में ओपेन टू ऑल सदस्यता अभियान कभी नहीं किया गया था। जिसके लिए सभी ने कमिटी को बधाई भी दी। साथ ही सदस्यों ने एमपी हॉल जल्द से जल्द बनवाने का अनुरोध भी किया। आज जिस तरह से अध्यक्ष वाई ईश्वर राव के नेतृत्व में सोसायटी का संचालन हो रहा है, वह उनके कुशल नेतृत्व को दर्शाती है।





कार्यक्रम में मुख्य रूप से टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, पूर्व उपाध्यक्ष एम भास्कर राव, टाटा स्टील खेल विभाग से एल नागेश्वर राव, एबीएस राम मंदिर अध्यक्ष वीडी गोपालकृष्णन महासचिव एसवी दुर्गा प्रसाद शर्मा, बीजी विलास के आनंद राव, टी अंजी राव, गौरी संगम के बी बालाजी राव, सिदगोड़ा आंध्रा संगम के वाई आनंद राव, टिनपलेट आंध्रा के शिवा राजू, साईं सरस्वती विधालय की प्राचार्य जे शांता, एडीएल सोसायटी के पूर्व महासचिव के पांडुरंगा राव समेत अन्य मौजूद थे। वहीं कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष पी सिह्माद्री राव ने सभी का आभार प्रगट करते हुए कार्यकारणी सदस्यों को सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।