प्रतिनिधि, पिपरवार (चतरा)।झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के द्वारा आयोजित 12वीं झारखंड स्टेट ओपेन सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में गणेश स्पोरटिंग क्लब के प्रदीप कुमार ने दो मेडल जीतकर पिपरवार-खलारी कोयलांचल क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता पाकुड़ जिला में आयोजित किया गया था।
इस प्रतियोगिता मे गणेश स्पोरटिंग क्लब राय के एथलेटिक्स खिलाड़ी प्रदीप कुमार ने 1500 मीटर दौड़ मे दूसरा स्थान एवं 800 मीटर दौड़ मे तीसरा स्थान प्राप्त कर खलारी पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र का नाम रोशन किया।
गणेश स्पोरटिंग क्लब राय के सचिव सह खेल शिक्षक गणेश कुमार महतो ने प्रदीप कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।प्रदीप कुमार ने अब तक राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मे कई मेडल जीतकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।प्रदीप कुमार ने सबसे पहले गणेश स्पोरटिंग क्लब राय से प्रशिक्षण प्राप्त करना शुरू किया। इसके बाद धीरे-धीरे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता मे शामिल होकर बेहतरीन प्रदर्शन किया।





