एनएसयूआई ने टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति का किया घेराव,सौंपा ज्ञापन





बी.टेक सातवें सेमेस्टर की परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग





परीक्षा नियंत्रक ने 19 और 21 की परीक्षा स्थगित किया





विशेष संवाददाता





रांची। कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में झारखंड के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजो से आए प्रतिनिधियों के साथ टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति एव कुलसचिव का घेराव किया एवं ज्ञापन सौंपा। विदित हो कि इंजीनियरिंग बी.टेक सातवें सेमेस्टर की परीक्षा की आगामी 19 जनवरी से होनी थी,लेकिन सिलेबस कम्पलीट नही होने के कारण एवं गेट की परीक्षा के कारण सभी विद्यार्थियों की मुश्किल बढ़ गयी थी। ऐसे में हर कॉलेज के विद्यार्थियों ने बैठक आयोजन कर निर्णय लिया कि कुछ दिन परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा देनी चाहिए।आज सभी विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी का घेराव किया एव अपनी मांगों को रखा।





दो घंटे हुई आपातकालीन बैठक





एनएसयूआई की मांगों को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई। यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक एव सभी अधिकारियों ने छात्र हित में फैसला लेते हुए 19 और 21 जनवरी की परीक्षा को स्थगित कर दिया। स्थगित परीक्षा को गेट एग्जाम के बाद 14 और 15 फरवरी को कराने का निर्णय लिया गया।





मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को धन्यवाद दिया एवं आभार व्यक्त किया। मौके पर पूर्व यूनिवर्सिटी अध्यक्ष प्रणव सिंह, राजन वर्मा, सौरव राज, बाबूलाल दास, रवि, विवेक, शानू, एवं झारखंड के प्रत्येक कॉलेजों के छात्र मौजूद थे।