प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)। एनटीपीसी के अटल परिसर में रविवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की 98वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं परियोजना स्थापना काल के दौरान वर्ष 1999 में बनाए गए आदमकद प्रतिमा पर सभी लोगों पुष्प माला अर्पित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक व मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष समेत सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय व अन्य मौजूद थे, जहां सभी ने श्री बाजपेई के व्यक्तित्व व कृतित्व को प्रेरणास्रोत मानते हुए उनके गुणों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इसके साथ हीं एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से जीजीएम तजिंदर गुप्ता द्वारा अटल परिसर को आकर्षक बनाने के प्रस्ताव स्वीकार करने पर हर्ष व्यक्त किया गया। पश्चात लगभग दो सौ जरूरतमंदों को कंबल दिए गए।
इस मौके पर अक्षयवट पांडेय,गोविंद तिवारी, रमेश राणा,गणेश प्रसाद साहु, महेश वर्मा,उदय पांडेय,शंकर चौरसिया, प्रीतम साव,सुमन भारतीय,युगल किशोर बैठा,फुलचंद साव,संजीव पांडेय,धनंजय पांडेय समेत अन्य मौजूद थे।





